कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में ही भिड़ गए। रजनी पाटिल का हिमाचल प्रदेश के ऊना का यह पहला दौरा था। ऊना के बहडाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊना के विधायक सतपाल रायजादा के समर्थकों और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा में हाथापाई हो गई। मौके पर करुण शर्मा और उनके समर्थकों को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया। समस्त प्रकरण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सह कांग्रेस प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो