कुल्लू दशहरा: फैशन शो में प्रतिभागियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
Thu, 05 Oct 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ईमैनीमल डिजाइनर वीयर लेवल कुल्लू की फाउंडर और डिजाइनर दीपिका ने कुल्लू दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में फैशन शो का आयोजन किया।
दशहरा उत्सव में काफी लोगों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
प्रतिभागियों ने फैशन शो में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
डिजाइनर दीपिका ने बताया कि समय समय पर उनके ग्रुप द्वारा इस तरह के फैशन शो का आयोजन किया जाता है।
फैशन शो में मनीषा भारद्वाज, रीना राणा, वैष्णवी पराशर, प्रोमिला राठौर, राधिका, ऋषिता, निकिता, दीपिका, अंजना और संजना ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का मिसेज मनाली प्रतियोगिता से कोई सबंध नहीं है। यह एक अलग ग्रुप है और समय-समय पर विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन करता रहता है।