फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल के मंडी जिले में पुलिस ने एक फर्जी सैनिक को गिरफ्तार किया है। फोटो: जय कुमार
Trending Videos
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

2 of 9
पड्डल ग्राउंड में चल रही सेना की खुली भर्ती के दौरान इस फर्जी सैनिक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

3 of 9
इसकी नेम प्लेट पर शिव कुमार लिखा हुआ है। आरोपी होशियारपुर (पंजाब) के झंडवाल गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार से पड्डल ग्राउंड में चल रही सेना की भर्ती में घूम रहा था। सेना भर्ती के दूसरे दिन बुधवार को आरोपी शिव कुमार बार-बार ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के पास जाकर किसी अधिकारी से मिलने की बात कर रहा था।

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

4 of 9
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक अमरजीत वासदेव ने शक होने पर उक्त व्यक्ति से बटालियन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह डोगरा रेजिमेंट में नायक के पद पर है। वर्दी पर लगा बैज उसकी ओर से बताए गए पद के मुताबिक ठीक नहीं था। इस पर वहां मौजूद सेना के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

5 of 9
फर्जी सैनिक के पास सेना का आईकार्ड भी बरामद हुआ है, जोकि जाली पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिव कुमार पुत्र वेद कुमार निवासी होशियारपुर गांव झंडवाल बताया है। उसके पास एसबीआई बैंक का एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एसबीआई का ग्रीन कार्ड और आर्मी का जाली पहचान पत्र मिला है।
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

6 of 9
आरोपी शिव कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले ही जिला मंडी के गोहर में शादी की है। ससुराल वालों को भी सैनिक ही बताया गया है। शिव कुमार ने अपने परिजनों को बताया कि दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

7 of 9
उसने बताया कि उसे बचपन से ही फौजी बनने का शौक था। किन्हीं कारणों से फौज में भर्ती नहीं हो पाया तो फौजी की वर्दी पहन कर घूम रहा था।

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

8 of 9
पुलिस ने सेना के अधिकारी पवनेश कुमार पांडे की शिकायत पर आरोपी शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस शख्स के फर्जी सैनिक बनने का सच चौंका देगा

9 of 9
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि भर्ती के दौरान सेना के वर्दी में फर्जी जवान बनकर घूम रहे शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें