मानपुरा स्थित एक फोम और पैकेजिंग का सामान बनाने वाले उद्योग में वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसमेें करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
2 of 8
जब आग लगी, उस समय एरोफिन कंपनी के उद्योग के भीतर मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही करीब 20 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। भीषण आग में तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
तीन मंजिला भवन पूरी तरह तबाह हो गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बद्दी और नालागढ़ से आए अग्निशामकों ने आग पर काबू पाया। उद्योग के पूरी तरह राख होने से यहां कार्यरत मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
4 of 8
आग लगने के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चला है, लेकिन कंपनी संचालकों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के दौरान कंपनी में कामगार ड्यूटी पर थे। सुबह 11:35 बजे जहां प्रोडक्शन का काम चल रहा था, वहां एक मशीन से चिंगारी निकली और उसने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
5 of 8
प्रबंधकों ने इसकी सूचना पांच मिनट बाद ही फायरब्रिगेड को दी। नालागढ़ और बद्दी से दो-दो गाड़ियां तुरंत पहुंची। उनके साथ आसपास के उद्योगों के कर्मचारियों ने आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
6 of 8
आग देख कर साथ लगती कंपनी हिम टेक्नोफोरजिंग, लीव गार्ड और आईटीसी के वर्कर्स धर्मवीर, विजय कुमार, विनय, हुसन चंद ने अपनी-अपनी कंपनियों से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फोम के चलते आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
7 of 8
कंपनी के निदेशक नितिन कुमार ने बताया कि उद्योग में कच्चा और तैयार माल, समस्त मशीनरी और भवन को मिलाकर कम से कम छह करोड़ के लगभग का नुकसान हुआ है। डीएसपी अजय कुमार ने मौके का दौरा किया और पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस यह जानने में लगी है कि इस आग मेें कोई जान का नुकसान तो नहीं हुआ। बद्दी के फायरब्रिगेड अफसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आग से करोड़ों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।