ये बेटा उसका है या नहीं, इसी बात का शक उसके दिमाग में घर कर चुका था। हैवानियत पर उतरा बाप मां के सामने से खुद हाथ पकड़कर इस बेटे हिमांशु को मौत के मुंह में ले गया।
विज्ञापन
हाथ पकड़कर मासूम बेटे को मौत के मुंह में ले गया बाप, तस्वीरें
2 of 6
दांपत्य रिश्तों के बीच पनपी ‘संदेह’ की चिंगारी अपने ही मासूम की जिंदगी लील गई। 11 साल के मासूम हिमांशु ने कहां सोचा होगा कि एक दिन उंगली पकड़ चलना सिखाने वाला उसका पिता ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।
विज्ञापन
हाथ पकड़कर मासूम बेटे को मौत के मुंह में ले गया बाप, तस्वीरें
3 of 6
हिमाचल के पांवटा में पूर्व विधायक के लापता पोते का केस जब सुलझा तो हर कोई सन्न रह गया। मासूम हिमांशु को मौत के मुंह में धकेलने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका बाप ही था। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश अपनी पत्नी पर शक करता था।
हाथ पकड़कर मासूम बेटे को मौत के मुंह में ले गया बाप, तस्वीरें
4 of 6
आरोपी को शक था कि हिमांशु उसका बेटा नहीं है। हिमांशु 30 मई को घर से मां रीना और पिता राकेश कुमार के साथ निकला था। आधार कार्ड बनवाने के लिए पांवटा मिनी सचिवालय पहुंचे। आरोपी पिता राकेश ने रीना को लाइन में खड़ा कर दिया। फिर बहाना बना कर हिमांशु को साथ ले गया।
विज्ञापन
हाथ पकड़कर मासूम बेटे को मौत के मुंह में ले गया बाप, तस्वीरें
5 of 6
बाद में इसने हिमांशु को नहर में फेंक दिया। लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पिता पर ही शक की सुई घूमी। बाद में इसे पकड़ा तो इसने सारा गुनाह कबूल कर लिया।
हाथ पकड़कर मासूम बेटे को मौत के मुंह में ले गया बाप, तस्वीरें
6 of 6
बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश अपनी पत्नी पर अकसर शक करता था। कई बार उसने पत्नी से मारपीट भी की थी। एक बार बड़े बेटे को कुछ देर तक उसने संदूक में बंद भी किया था। परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला।