कालेज सुरक्षा कर्मियों ने जब युवक को गेट से बाहर निकालना शुरू किया, तो नशे में धुत्त युवक ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर कालेज छात्रों की भारी भीड़ लग गई। इतना ही युवक ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया और जोर-जोर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
2 of 11
कालेज में नशे में टल्ली युवक का यह हाईप्रोफाइल ड्रामा लगभग दो घंटे तक चला। जिससे कालेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कालेज में किसी लड़की से मिलने आया था।
विज्ञापन
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
3 of 11
...देख लूंगा यारा तेरा कल्ले-कल्ले नूं। पंजाबी बोल के इस गीत से मिलते-जुलते जुमले उस वक्त सुनने और देखने को मिले जब एक बाहरी युवक ने ऊना के पीजी कालेज में नशे की हालत में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। सभी फोटो: ब्यूरो ऊना
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
4 of 11
युवक की हरकतों को देखकर कालेज प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुलाया। लेकिन पुलिस के सामने भी युवक ने एक न मानी और उल्टा पुलिस कर्मियों के साथ ही गाली गलौज और हाथपाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
5 of 11
सोमवार दोपहर बाद कालेज में एमए का पेपर चल रहा था और कई छात्राएं कालेज परिसर में बैठी हुई थीं। करीब साढे़ तीन बजे एक कार कालेज में प्रवेश हुई, जिसमें कुछ युवक सवार थे। नशे में धुत्त इन युवकों की कार कालेज परिसर में एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
6 of 11
कार में से एक युवक बाहर निकला और जोर जोर से गालियां निकालने लगा। कालेज के सुरक्षा गार्डों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह उनसे मारपीट पर उतारू हो गया। माहौल खराब होता देख कालेज के कई प्रवक्ता इस युवक को काबू करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन युवक गालियां निकालता हुआ इन सबके पीछे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
7 of 11
पुलिस जवानों के साथ भी युवक ने खूब धक्का मुक्की की और कइयों की वर्दी में हाथ डाल दिया। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद युवक को काबू किया और गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं थाना परिसर में भी युवक ने खूब हो हल्ला मचाया।
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
8 of 11
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा
9 of 11
कालेज प्राचार्य डा. एसके चावला का कहना है कि कालेज परिसर में आऊट साइडर्स के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध है। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्व जबरन परिसर में घुसकर कालेज का माहौल खराब करने की कोशिश में रहते हैं।
नशे में धुत यवुक का कॉलेज में फिल्मी स्टाइल ड्रामा