छह उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। अलर्ट के बाद कंपनियों को नोटिस जारी कर पूरा बैच बाजार से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में निर्मित दवाओं के सैंपल एक बार फिर फेल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर की 37 दवाओं में से हिमाचल के बीबीएन में स्थापित छह उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : File
अलर्ट के बाद दवा नियंत्रक ने हिमाचल की फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी कर पूरा बैच बाजार से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
4 of 6
सीडीएससीओ द्वारा करवाई गई जांच में प्रदेश के नामी दवा उद्योगों में निर्मित दवाओं की जांच सीडीएल कोलकता, आरडीटीएल गुवाहटी, सीडीटीएल मुंबई, आरडीटीएल चंडीगढ़ में हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा ने कहा कि प्रदेश के जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उनका बैच मार्केट से वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन उद्योगों की निर्मित दवाएं हुई फेल
ऑयोन हैल्थकेयर बद्दी की दवा डूलैक्स- रक्त वाहिनी प्रभाव बढ़ाने के लिए
हनुकैम लैबोरेट्रीज मानपुरा की एजीथ्रोमाईसिन ओरल- एंटीबायोटिक
अलाईंस बायोटेक काठा की पैनट्रापजोल सोडियम फॉर इंजेक्शन- गैस्टिक समस्या के लिए
अल्ट्राटैक फार्मा टिप्परा बरोटीवाला की डोटोव-80- पेट दर्द, आंतों के विकार और गुर्दे के लिए
ओयसिस फार्मा लोदीमाजरा की कैलसिटस-डी- ताकत के लिए
यूनिसन फार्मा ईपीआईपी फेस-1 झाड़माजरी की मैटोप्रोलॉल- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए