वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ नवंबर तक है। 11 से 20 नवंबर तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 22 दिसंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वन विभाग ने वनरक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम 17-18 जनवरी, 2020 तक निकालने की योजना बनाई है।