फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों-स्टाफ को हुआ डेंगू, कॉलेज बंद, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 09 Aug 2018 07:15 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
1 of 7
प्रदेश के बिलासपुर जिले में बेकाबू हुए डेंगू बुखार ने अब डिग्री कॉलेज बिलासपुर को भी चपेट में ले लिया है। सात विद्यार्थियों और तीन स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आनन फानन कॉलेज में बुधवार को छुट्टी कर दी गई। प्रशासन ने कॉलेज परिसर में फॉगिंग कराने से पूर्व करीब ढाई हजार विद्यार्थियों को आधे दिन में ही घर भेज दिया। वीरवार, को कॉलेज की एडवायजरी कमेटी कॉलेज की कक्षाओं पर फैसला लेगी।
विज्ञापन

2 of 7
जानकारी के अनुसार कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के खून के नमूने जांच को भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कॉलेज की ओर से प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने फॉगिंग टीम को कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 7
अभी आधी कक्षाएं ही लगाई थीं। एहतियात के तौर पर कॉलेज में दोपहर बारह बजे छुट्टी घोषित कर फॉगिंग कराई गई। नगर परिषद की टीम ने पुराने और नए कैंपस में फॉगिंग की प्रक्रिया चलाई।

4 of 7
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्प्रे कराया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परिसर में डेंगू मच्छर है। प्रशासन जोखिम नहीं उठा सकता है। लिहाजा छुट्टी घोषित कर फॉगिंग कराई गई है। उधर, कॉलेज की प्रोफेसर कॉलोनी और प्राचार्य आवास के आसपास भी फॉगिंग करवाई गई। 
विज्ञापन

5 of 7
अब वीरवार को होने वाली एडवाइजरी कमेटी की बैठक में आगामी फैसला लिया जाएगा। इसमें तय होगा कि कक्षाएं स्थागित रहेंगी या फिर सुचारु रूप से चलेंगी। प्राचार्य बीबी सांख्यान का कहना है कि डेंगू के मामलों के पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया है। बुधवार को कॉलेज आधे दिन बाद बंद कर दिया गया है। वीरवार को बैठक में चर्चा के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
बिलासपुर में रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। दर्जन भर से अधिक मामले की औसत से बिलासपुर में डेंगू मरीजों की संख्या 370 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) हॉस्टल एक हफ्ते तक बंद रखा गया था। हॉस्टल के छह नेशनल खिलाड़ियों को डेंगू हो गया था, जबकि बॉक्सिंग कोच भी डेंगू की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें