फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कैश के लिए बैंक में धक्कामुक्की, गेट के शीशे से टकराकर महिला बेहोश

Tue, 22 Nov 2016 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 8
collapse
नोटबंदी के बाद बीते रविवार को पहली बार बंद हुए बैंक सोमवार को खुले तो एक बार फिर 500-1000 के पुराने नोट जमा कराने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

2 of 8
मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। राजा का तालाब में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर इतनी भीड़ जुट गई कि धक्कामुक्की में एक महिला मुख्य गेट के शीशे से टकराकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

3 of 8
इसमें शीशा भी टूट गया। हालांकि, संयम का परिचय देते हुए बैंक अधिकारी बेहोश महिला को कक्ष में ले गए और आराम करने की सलाह दी।

4 of 8
बैंक के बाहर लाइन में खड़े होने वाले सुभाष चंद, शकुंतला देवी, रवि कुमार, जीवन सिंह, मोहन लाल, मधुबाला, रेशम देवी, निर्मला देवी, जीवन सिंह, जनक शर्मा, करनैल सिंह और रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ के कारण लोग धक्कामुक्की कर रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 8
मुख्य द्वार के शीशे के पास खड़ी महिला को पीछे से धक्का लगा और वह शीशे से टकराकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
शीशा भी टूटकर गिर गया। हादसे में महिला को ज्यादा चोट नहीं आई।  
विज्ञापन

7 of 8
बैंक के गन मैन जगदीश चंद ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने और धक्कामुक्की के कारण यह हादसा पेश आया। 
विज्ञापन

8 of 8
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक बाल कृष्ण ने बताया कि 60 फीसदी लोग हर रोज बार-बार बैंक में नकदी लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ घट नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें