फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1090 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, कर्मचारी चयन आयोग ने दी बड़ी राहत

Thu, 30 Jan 2020 06:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। वेबसाइट की खराबी के कारण अभ्यर्थी तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर आयोग ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2020 निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी अब छह फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आयोग ने प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में  1090 पदों को भरने के लिए 31 दिसंबर 2019 से 30 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 360 रुपये आवेदन शुल्क, आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये, जबकि भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आवेदन की तिथि छह फरवरी तक बढ़ा दी गई है। 

4 of 6
हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी बस कंडक्टर के 568 पद, प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 349 पद, इसी विभाग में स्टैटिस्टकल असिस्टेंट के आठ और मेडिकल लैब तकनीशियन के 10, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में एक, आयुर्वेद विभाग में लैब तकनीशियन का एक, फोरेंसिक लैब असिस्टेंट का एक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों के 11 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह इलेक्ट्रीशियन के पांच, स्टेनो टाइपिस्ट के 31, हिमफेड स्टोर कीपर के नौ और मार्केटिंग असिस्टेंट के दो, महिला और बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 41, जूनियर ऑडिटर के 13, पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पांच और कंप्यूटर प्रोग्रामर के तीन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विभागों में लिपिकों के नौ, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के तीन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में जूनियर इंजीनियर सिविल के तीन, माइनॉरिटी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में फील्ड असिस्टेंट का एक, वन विकास निगम में अकाउंट क्लर्क के 13, होमगार्ड और सिविल डिफेंस में तीन, मिल्क फेड में सीनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), तकनीशियन के चार और तकनीशियन इलेक्ट्रिकल का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें