फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली रेसलिंग शोः रिंग में राखी सावंत और केटी ने बिखेरे अदाओं के जलवे

Sun, 08 Jul 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 9
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो में राखी सावंत और अमेरिकी मूल की महिला रेसलर केटी फोर्ब्स के डांस का जलवा भी देखने को मिला। राखी सावंत ने रिंग पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। उन्होंने ‘दिल टोटे-टोटे’ हो गया और अन्य गानों पर थिरक कर उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

2 of 9
लाजवाब नृत्य शैली से राखी ने मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटौरी तो उनकी प्रतिद्वंद्वी कैटी ने भी पाश्चात्य संगीत की धुनों पर नृत्य कर मैदान मारने की कोशिश की। तेज धुनों पर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी बीट पर सिर्फ राखी और कैटी ही नहीं बल्कि मैदान में मौजूद दर्शक भी झूम उठे।
विज्ञापन

3 of 9
करीब पांच बजे से शुरू हुए द खली रिटर्न्स शो का आगाज पंजाबी गायक सुक्खा की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने पंजाबी व हिंदी गानें प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। इसके बाद हिमाचली गायक दलीप सिरमौरी ने स्थानीय नाटियों से दर्शकों को बांध दिया। 

4 of 9
इस बीच बेसब्री से भीड़ राखी सावंत और केटी फोर्ब्स की डांस स्पर्धा का इंतजार कर रही थी। करीब नौ बजे दोनों कलाकार मंच पर पहुंचे और काफी देर तक रिंग में दोनों ने डांस किया। हालांकि यह मुकाबला जीत या हार का नहीं रहा। 
विज्ञापन

5 of 9
लेकिन फोर्ब्स की चुनौती को स्वीकार करते हुए राखी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच पर पहुंचते ही राखी सावंत ने हाथ में माइक थाम लिया और उन्होंने खुले में केटी की चुनौती का जवाब अपने डांस से देने की बात कही।
विज्ञापन

6 of 9
जिस पर शो में मौजूद दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। राखी सावंत ने हिंदी और पंजाबी गानों पर ठुमके लगाए। उनकी लय के अनुसार ही कैटी भी मंच पर डांस करती दिखी।दोनों के तालमेल ने शो को रोमांच से भर दिया।  
विज्ञापन

7 of 9
आई लव हिमाचल : राखी  
मुकाबले के बाद राखी ने कहा कि वे हिमाचल को बहुत पसंद करती हैं। उन्हें पहली बार रेसलिंग इवेंट में प्रस्तुति का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार हिमाचल आना चाहती हैं। यहां के लोग बेहद मासूम हैं जो उन्हें काफी पसंद हैं।वे रिंग से बार-बार आई लव हिमाचल कहती रही।  

8 of 9
डांस का भी जुनून है : कैटी  
कैटी फोर्ब्स ने कहा कि डांस करना उनका शोक है। सोलन में कुश्ती के साथ डांस का प्रदर्शन कर उन्हें बहुत मजा आया है। भविष्य में यदि उन्हें मौका मिला तो वे फिर से ऐसी स्पर्धा में हिस्सा लेने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

9 of 9
सोलन में हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी का जलबा देखने को नहीं मिला। सपना चौधरी द खली रिटर्न्स शो में प्रस्तुति देने नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें