फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown4.0: हिमाचल में अब कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, जानें जिलों में कब खुलेंगी दुकानें

Tue, 19 May 2020 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी 31 मई तक लागू है। लॉकडाउन-4 शुरू होने के बाद सरकार ने मंगलवार को कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ा दिया है। इससे लोगों को राहत मिली है। कर्फ्यू में अब सात की बजाय आठ घंटे की ढील मिलेगी। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन जरूरी होगा। साथ ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना अनिवार्य है। कर्फ्यू में ढील को लेकर विभिन्न जिलों के डीसी ने अपना-अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले में सुबह आठ से शाम चार बजे तक कर्फ्यू  में ढील मिलेगी। प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ढील के दौरान बाजार खुला रहेगा। मंगलवार को भी माल रोड सहित शहर के अन्य बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई है। लोगों ने ज्वैलरी, स्पोर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ी, खिलौने, उपहार, कॉस्मेटिक, मनियारी की दुकानों में खरीदारी की है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने से दोपहर तक माल रोड खाली होने लग गया था। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोली थीं। ढील के दौरान सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को बार्बर और ब्यूटी पार्लर संचालक दुकानें खोल पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस की ओर से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। इसमें शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य जगह पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, मंडी जिले में अब सुबह नौ से शाम चार के बजाय पांच बजे तक ढील मिलेगी।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह हमीरपुर जिले में कर्फ्यू ढील अब सुबह आठ से शाम चार बजे तक रहेगी। लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला कुल्लू में ऑटो चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में ऑटो रिक्शा दौड़ सकेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर में 600 से अधिक ऑटो हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऊना जिला प्रशासन ने बिना ई-पास दूसरे जिले में जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति कर्फ्यू में ढील के दौरान ही रहेगी। यहां अब कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग बिना पास के जिला के भीतर और राज्य में किसी दूसरे जिला में जा सकेंगे। लोग इसके लिए टैक्सी अथवा निजी वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। यही नहीं, ऊना में कर्फ्यू ढील भी एक घंटा बढ़ा दी है। अब जिला में सभी दुकानें सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुली रह सकेंगी। जिला में अब ऑटो भी चल सकेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी दी गई है। सैलून की दुकानें प्रशिक्षण के बाद खोली जा सकेंगी।  
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कांगड़ा जिले में अब बैंकों के एटीएम सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी बैंक प्रबंधकों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। हालांकि कर्फ्यू ढील को लेकर मंगलवार को आदेश जारी नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शिमला जिले में भी अब कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील मिलेगी। ढील के दौरान दुकानें अब सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खुली रहेंगी। डीसी शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर जिले में भी कर्फ्यू ढील का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कर लिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने आदेश जारी कर दिए हैं। अभी भी एक से दूसरे जिले में जाने के लिए पास की आवश्यकता रहेगी। जिला में अभी बार्बर की  दुकानें बंद रहेंगी।

9 of 10
sir - फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले में भी नौ से पांच बजे तक बाजार कर्फ्यू ढील के दौरान खुले रहेंगे। जिले में लाल-हरे रंग का फॉर्मूला खत्म कर दिया गया है। अब सभी दुकानें खुलेंगी। वहीं बार्बर की दुकानें, ब्यूटी पार्लर सप्ताह में तीन दिन खुलेंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले में भी कर्फ्यू ढील का समय सुबह नौ से पांच बजे तक कर दिया गया है। डीसी कुल्लू डॉ. रिचा वर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। लाहौल-स्पीति जिले में सुबह 10 से शाम छह बजे तक ढील रहेगी। चंबा और किन्नौर में अभी ढील का समय नहीं बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें