चालक के सीने में उठा दर्द और पलट गई बस, शीशे तोड़ बाहर निकाले यात्री
Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 5
चलती बस में अचानक चालक के सीने में दर्द उठ गया। बस बेकाबू होकर पलट गई। चालक की मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को शीशे तोड़ बाहर निकालना पड़ा। हादसा हिमाचल के ऊना में पेश आया। यहां रक्कड़ कॉलोनी में चालक के सीने में दर्द उठने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे सीटीयू बस पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 5
सीटीयू बस पलटने से बस चालक की मौत हो गई जबकि, बस में सवार दो महिलाओं सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

3 of 5
मृतक चालक की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीटीयू बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। रक्कड़ पहुंचने पर चालक को अचानक सीने में दर्द उठा। इससे वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

4 of 5
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ऊना से तीन 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह व तहसीलदार राज कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। घटना के दौरान बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। हादसे में निधि (23) पुत्री नरेश शर्मा निवासी बसदेहड़ा, मधु (28) पत्नी किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, शानवी (6) पुत्री किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, राममूर्ति शर्मा (52) पुत्र बंसी लाल निवासी धर्मशाला तथा अशोक कुमार (49) पुत्र ताराचंद को गंभीर चोटें आई हैं।