अपने माता पिता और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रही युवती पर उसके आशिक ने अंधाधुंध फायरिंग कर डाली। प्रेमी ने पूरे परिवार को दौड़ा दौड़ा कर गोलियों से भून डाला। मामला शिमला के साथ लगते ठियोग का है। गोलीकांड के पीछे की वजह बड़ी ही चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के अनुसार इस सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके परिवार पर दौड़ा-दौड़ाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
इस गोलीकांड में युवती के माता-पिता भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल युवती की शादी बीते जनवरी माह में ही हुई है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि युवक युवती में पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था।
4 of 7
आरोपी बार बार युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था मगर इसी बीच युवती ने कहीं और शादी कर दी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। मंगलवार को वह अपने माता-पिता, पति, देवर और बहन के साथ चाचा के घर गई थी। दोपहर करीब चार बजे सभी अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
इसी दौरान वीरगढ़ का जगदीश कुमार इनके घर के नजदीक रास्ते पर बंदूक तानकर खड़ा हो गया। उनको देखते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। पूरा परिवार भागने लगा लेकिन आरोपी ने पीछे से चौदह राउंड फायर कर दिए। घर का दरवाजा बंद करते वक्त नवविवाहिता की टांग और पिता के सिर पर कुछ छर्रे लग गए।
विज्ञापन
6 of 7
फायरिंग में मां भी जख्मी हो गई। लहूलुहान हालत में घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवविवाहिता को शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस को मौके पर 12 बोर की दोनाली बंदूक से फायर किए गए चौदह खोल मिले हैं। क्यार पंचायत की प्रधान सुशीला शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे। पूरी पंचायत इस मामले में पुलिस को सहयोग देगी।