फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका के मंगेतर को काट डाला, युवती गंभीर

Wed, 22 Feb 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
1 of 7
एकतरफा प्यार में पागल फौजी ने प्रेमिका और उसके मंगेतर को सरेबाजार काट डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर है। पंजाब के कीरतपुर साहिब में सोमवार सुबह एक फौजी ने ऊना के युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने युवक की मंगेतर पर भी हथियार से वार कर दिया। इससे गंभीर युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। खूनी वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है। गुस्साए लोगों ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

2 of 7
मृतक की पहचान ऊना के गांव सुरजेहड़ा निवासी नीरज शर्मा के रूप में हुई है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान कमल देव ऊना के हंडोला निवासी के रूप में हुई है। वह सेना में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरजेहड़ा निवासी नीरज शर्मा नालागढ़ स्थित एक निजी उद्योग में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकला। ऊना से उसने नालागढ़ की बस पकड़ी। (तस्वीरों में आरोपी फौजी)

3 of 7
उसकी मंगेतर भी उसी बस में थी। वहीं, एकतरफा प्यार में पागल आरोपी फौजी कमलदेव भी बस में सवार हो गया और युवती से बहस और छेड़खानी करने लगा। दोनों युवक और युवती परेशान होकर कीरतरपुर बस स्टैंड पर उतर गए। 

4 of 7
Katal
आरोपी भी उतर गया और झगड़ा करने लगा। इतने में फौजी ने नीरज पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने फिर युवती पर भी हमला कर दिया। इसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। (तस्वीर में मृतक नीरज)

5 of 7
गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक युवती से प्यार करता था। 
विज्ञापन

6 of 7
युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर न होने से उनकी शादी नहीं हो पाई। इस से भड़के आरोपी ने उसके मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया। (हत्या में इस्तेमाल की गई खुखरी)
विज्ञापन

7 of 7
डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को भाई जैता जी सिविल अस्पताल में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें