फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जेल में मौत से भी बदतर है जिंदगी, मरा नहीं तो पागल हो जाता है कैदी

Wed, 22 Feb 2017 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कैरेबियन सागर में बसे देश हैती में इंसानों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार होने का कड़वा सच सामने आया है। ये हालात यहां की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के जेल की हैं, जहां कैदी जीने की बजाय कथित तौर पर मौत की भीख मांगते हैं। 

देश की सबसे बड़ी जेल में कैदियों की जिंदगी नरक से भी बदतर है। यहां न तो कैदियों के लिए रहने की जगह है और न ही उन्हें खाना दिया जाता है। आलम ये है कि कैदियों को रोज यहां जिंदगी के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। आईए आपको बताते हैं कि यहां कैदियों के साथ किस तरह की दरिंदगी बरती जा रही है....
 
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल, इस जेल के हालातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें एक फोटोग्राफर ने शेयर किया है। इंसानियत को भी शर्मसार करने वाले इस जेल में न तो कैदियों को खाना मिलता है और न ही रहने के लिए जगह। पिछले महीने ही करीब 21 कैदी इन्हीं परेशानियों के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
haiti jail
चौंका देने वाली बात है कि यहां 20 कैदियों की जगह 100 एक साथ एक सेल में रहते हैं। इतना ही नहीं जब कैदी रात को यहां सोते हैं तो उनके कंधे आपस में टकराते रहते हैं और उन्हें हिलने की जगह भी नहीं मिलती। इस जेल से निकल चुके कई कैदियों ने बताया कि यहां रहने वाला कैदी अगर मर भी जाए तो ठीक है, लेकिन वो नहीं मरा तो उसका पागल होना तय होता है।

4 of 8
हैरान करने वाली बात है कि जेल अधिकारी हालात न बिगड़ जाए इसलिए यहां कैदियों के सेल को 22 घंटों तक नहीं खोलते। कैदियों को फ्रैश होने के लिए प्लास्टिक बैग्स की मदद लेनी पड़ती है। 
विज्ञापन

5 of 8
हर समय खाने की दिक्कत यहां की एक मूलभूल समस्या बन गई है। भले ही जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को खाने का प्रबंध किया जाता हो, लेकिन उन्हें दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। कैदी या तो अपने परिजनों से खाने का इंतजाम करते हैं या जेल के अधिकारियों को पैसे देकर खाना खरीदते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जेल में गंदगी का दलदल बना हुआ है। साफ-सफाई के नाम पर कुछ नहीं है, जिसकी वजह से कैदी गंदी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। फिर भी उन्हें मजबूरन यहां रहना पड़ता है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि साफ पानी आते ही कैदियों में मारामारी हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
कैरेबियाई और कई दूसरे अफ्रीकी देशों में लोगों के स्वास्थ्य  संबंधी मामलों में मदद कर रहे फ्लोरिडा निवासी फिजिशियन डॉ. जॉन मे कहते हैं, हैती की जेल में कैदियों की ऐसी हालत उन्होंने किसी दूसरे देश की जेल में नहीं देखी। एक कैदी पाउल स्टेनलव के मुताबिक, जो स्थिति है, उससे तो यही लगता है कि उनकी पेशी होते-होते वह बूढे़ हो जाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
लंदन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनल पॉलिसी रिसर्च के अध्ययन के मुताबिक, हैती की जेल दुनिया की सबसे ज्यादा भीड़ वाली जेल हैं, जहां प्रति सेल 454 कैदी रहते हैं। इसके बाद फिलीपींस का नंबर आता है। यहां एक सेल में 316 कैदी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें