आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि शातिरों ने अब पुलिस पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। हिमाचल के जिला ऊना के निकटवर्ती गांव अरनियाला में छापेमारी करने गई पुलिस की एसआईयू टीम पर लाठियों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
वारदात में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम एक गुप्त सूचना के मुताबिक नशे की खेप को लेकर दबिश देने गई थी। सूत्र बताते हैं कि मौके पर से 8.37 लाख कैश बरामद हुआ है। 10.95 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय राणा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरनियाला स्थित एक रिहायशी मकान में नशे का कारोबार चल रहा है।
4 of 6
जिस पर पुलिस की एसआईयू टीम अप्पर अरनियाला पहुंच गई और रिहायशी मकान में दबिश दी। पुलिस जैसे ही घर में छापेमारी करने लगी, तो घर के सदस्य रिक्की, उसके भाई लक्की और उनके नौकर ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
लाठियों और धक्का-मुक्की के बीच पुलिस के दो जवान अनिल दत्ता और सौरभ जख्मी हुए हैं। हमले को देख एसआईयू टीम के अन्य जवानों ने हमलावरों को काबू किया और मामले की सूचना सदर थाना ऊना में दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी अजय राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।