फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मारकर ढाई फीट के बैग में पैक कर दी साढ़े 5 फीट की लड़की, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Sat, 16 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
1 of 5
दरिंदे ने महिला को मारकर ढाई फीट के बैग में पैक कर दिया। दिल दहला देने वाला यह हिमाचल के बद्दी का है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक महिला का शव सूटकेस में मिलने से सनसनी मच गई। वारदात बद्दी के वर्धमान कॉलोनी इलाके की है जहां कचरे के डंपर (कूडे़दान) से सूटकेस मिला है। आधार कार्ड से महिला की पहचान निर्मला (25 ) पत्नी इंद्रयाज निवासी गांव हामीनगर, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

2 of 5
प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या गला घोंट कर की गई बताई जा रही है। वह स्थानीय औद्योगिक इकाई में बतौर ट्रेनी काम कर रही थी। उसके साथ किराये के मकाने में रह रहा कथित पति भी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बद्दी की औद्योगिक हब कहे जाने वाले बीबीएन की वर्धमान कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे कचरे के डंपर में सूटकेस पड़ा हुआ मिला।

3 of 5
उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए महिला के शव पर नजर पड़ी तो हर किसी के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले को गला घोंटकर की गई हत्या माना है।

4 of 5
महिला के वर्धमान उद्योग में बतौर ट्रेनी काम करने की मालुमात हासिल होने पर पुलिस ने उसके वार्ड-7 में स्थित किराये के मकान की तलाशी ली। वहां से मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हो गई। एसपी बद्दी राहुल नाथ के अनुसार महिला के आधार कार्ड में उसके पति का नाम इंद्रयाज के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन वह इस मकान में 22 वर्षीय युवक साहिब सिंह को अपना पति बताकर उसके साथ रह रही थी। यूपी के रामपुर जिले का रहने वाला साहिब सिंह घटना के बाद से फरार है। हत्या किसने और क्यों की है इस नतीजे पर पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। फरार साहिब सिंह की तलाश की जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें