दस दिन पहले गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में प्रद्युम्न की हत्या मामले में गिरफ्तार कंडक्टर अशोक के वकील मोहित वर्मा ने नया खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 8
प्रद्युमन
अशोक के वकील ने कहा कि प्रधानाचार्या और पुलिस के कहने पर अशोक ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने अशोक से कहा था कि मुख्य आरोपी कोई और है। अशोक को दो चार दिन में जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
गुरुग्राम
- फोटो : SELF
सोहना और गुरुग्राम बार एसोसिएशन के मना करने के बाद रोहतक जिले के वकील मोहित वर्मा अशोक की अदालत में पैरवी कर रहे हैं। वीरवार को मोहित की अशोक से भोंडसी जेल में मुलाकात हुई थी। इस दौरान अशोक ने अपने वकील को बताया कि वह निर्दोष है।
4 of 8
रायन स्कूल
मोहित का कहना है कि अशोक ने उन्हें बताया कि जब वह बाथरूम में गया तो वहां पर ताइक्वांडो के दो छात्र कपड़े बदल रहे थे। प्रधानाचार्या के कहने पर उसने प्रद्युम्न को उठाया था। माली ने ऐसा करने से मना कर दिया था। कपड़े पर लगे खून के धब्बे धुलने के सवाल पर अशोक ने बताया कि प्रधानाचार्या ने कहा था कि खून को धो लो नहीं तो स्कूल के बच्चे डर जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
वकील मोहित ने बताया कि मीडिया के सामने पेश करने से पहले उसे नशे के दो इंजेक्शन दिए गए थे। अमर उजाला से बातचीत में मोहित वर्मा ने बताया चालक और माली के बयान के साथ अशोक के साथ उसका पूरा गांव है।
विज्ञापन
6 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सुनवाई 18 को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रजनी की अदालत में होगी। वर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से आने वाले चार्जशीट का इंतजार है। पुलिस ने प्रद्युम्न के साथ कुकर्म होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह की बात से इनकार किया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ परिचालक को पैसे देने की भी बात कही जा रही थी। जबकि उसके खाते में किसी तरह का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। मोहित वर्मा ने कहा कि प्रद्युम्न के माता-पिता भी कह चुके हैं कि उनके बेटे की हत्या में परिचालक का कोई रोल नहीं दिखता।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज, चश्मे वाला लड़का था कौन
पुलिस को स्कूल की ओर से नष्ट हुए फुटेज दोबारा मिल गए हैं। साइबर सेल को मिले फुटेज में एक लड़का चश्मा लगाए दिख रहा है। इसे संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस की चार्जशीट और फुटेज के बाद माना जा रहा है कि प्रद्युम्न की हत्या में तीसरा भी कोई था।