फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा, तीन हजार में होता था सौदा, ऐसे चलता रहा धंधा

Tue, 23 Jul 2019 12:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार का धंधा  मंडी में पांव पसार रहा है। शातिर महिलाएं ही मजबूर महिलाओं को चंद पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल रही हैं। मंडी के रिहायशी इलाके में देह व्यापार पर शिकंजे के दौरान किराए के मकान से रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों ने खुलासा किया है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुख्य सरगना (मैडम) दो से तीन हजार में उनका सौदा करती थी और आधी से ज्यादा रकम खुद रख लेती थी। सारा नेटवर्क फोन के माध्यम से चलता था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सरगना के लिंक पर ग्राहक डिमांड करते थे और फोन पर ही समय और स्थान निर्धारित किया जाता था। जिसकी सूचना भी उन्हें मुख्य सरगना से ही फोन पर मिलती थी। मुख्य सरगना के संपर्क शहर के कई रसूखदार लोगों के साथ भी हो सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिस्मफरोशी के धंधे में कुछ और मजबूर महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। पुलिस इस एंगल पर भी विस्तार से काम कर रही है ताकि मंडी में शहर में बढ़ रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर नकेल कसी जा सके। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं ने कई अहम जानकारियां दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों महिलाओं का सौदा दो से तीन हजार में होता था। मंडी में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार पांव पसार चुका है। यहां मनाली, रोहतांग आदि के लिए जाने वाले अधिकांश पर्यटक रुकते हैं। ऐसे में मंडी में एस्कॉर्ट सर्विस को भी नकारा नहीं जा सकता। पंद्रह दिन में पुलिस ने दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें