टांडा मेडिकल कॉलेज
उधर टांडा मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और एक हमीरपुर के सारी का मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव मामले 189 आ चुके हैं, जिनमें से 125 एक्टिव हैं और 61 को छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले के पालमपुर, जयसिंहपुर, लंबागांव के तीन पुरुषों के अलावा लंबागांव और भवारना से दो महिलाएं पॉजिटिव निकली हैं। ये लोग मुंबई से 18 मई को पहुंचे थे और परौर में क्वारंटीन थे। चार को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है, जबकि लंबागांव की बुजुर्ग महिला को धर्मशाला भेजा है। इसके अलावा जालंधर से लौटा पंचरुखी का व्यक्ति जो कुछ दिन से टांडा में भर्ती था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।