कोरोना कर्फ्यू के चलते राजधानी के बाजार शुक्रवार को सुनसान रहे। लोअर बाजार, रामबाजार और सब्जी मंडी में लगने वाला जमघट नहीं दिखा। इक्का-दुक्का लोग ही बाजार में दिखे। हालत यह थी कि आवश्यक सामान बेचने वाले दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। शहरवासियों ने समझदारी दिखाई और बेहद कम लोग घरों से बाहर निकले। अमर उजाला टीम ने बाजारों का जायजा लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन
2 of 7
माल रोड भी सुनसान नजर आया।
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : लक्कड़ बाजार शिमला। सुबह के 11 बजकर 10 मिनट हुए हैं। ऑकलैंड टनल के पास पुलिस के चार जवान तैनात हैं। जवान आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं। यहां लोगों की आवाजाही कम है। लक्कड़ बाजार में सब्जी-दूध और दवाइयों की कई दुकानें खुली हैं। पूरे बाजार में इक्का दुक्का लोग ही दिख रहे हैं। रीगल के पास ज्यादातर दुकानें बंद है। यहां सिर्फ जूस की दुकान खुली है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाजार के एक कोने पर एक तहबाजारी उबले अंडे बेच रहा है। साढ़े 11 बजे अमर उजाला टीम रिज मैदान पहुंचती है। इसी समय पुलिस का जागरूकता वाहन यहां से गुजरता है जो लोगों को कर्फ्यू नियमों का पालन करने को कह रहा है। रिज मैदान खाली है और यहां पुलिस के तीन जवान गश्त कर रहे हैं। मालरोड पर भी आज सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां 90 फीसदी दुकानें बंद हैं। थोड़ी देर बाद नाज चौक से लोअर बाजार की ओर मुड़ते हैं। बाकी दिन खचाखच भरा रहने वाला लोअर बाजार आज पूरी तरह से खाली है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में कपड़े, जूते, शराब, स्टेशनरी को छोड़कर बाकी सारी दुकानें खुली हैं लेकिन ग्राहक नहीं है। बाजार में अनावश्यक तौर पर कई दुकानें खुली हैं। कुछ तहबाजारी सड़क पर सब्जियां बेच रहे हैं जबकि बाकी दिन यह बाजार में नहीं बैठते हैं। पुलिस की टीम यहां से गुजरी और इन्हें उठने को कहा। साथ ही बाकी कारोबारियों को मास्क सही तरीके से पहनने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी से ग्राहक गायब, कारोबारी घटाने लगे सप्लाई- समय दोपहर 12:20 बजे। शहर की सब्जी मंडी में ज्यादातर दुकानें खुली हैं। लेकिन इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाई दे रहे हैं। कई सब्जी विक्रेता मास्क गले में लटकाए भी दिखाई दिए। एक सब्जी विक्रेता से बात की तो इसने बताया कि कर्फ्यू को देखते हुए अब कारोबारियों ने सब्जियों की सप्लाई घटाई है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लोग उपनगरों में ही सब्जियां खरीद रहे हैं। ऐसे में मंडी खाली पड़ी है। इसके बाद अनाज मंडी पहुंचते हैं तो यहां भी यही हाल है। राशन की ज्यादातर दुकानें खुली हैं, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे।
शहर के संजौली, टुटू, पंथाघाटी, न्यू शिमला, खलीनी, कसुम्पटी, छोटा शिमला में आवश्यक सामान की दुकानें तो खुली लेकिन ग्राहक कम ही दिखे। कच्चीघाटी में ज्यादातर मैकेनिक शॉप खुली रहीं।