हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें आज से लागू हो गई हैं। प्रदेश के प्रवेश द्वारों और जिलों के नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा लग गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न कर सके। पुलिस ने सड़कों पर नाकाबंदी कर रखी है। आवाजाही करने वालों से पूछताछ की जा रही है। लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही गंतव्य की ओर जाने दिया जा रहा है।