फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक इस स्कूल में पहुंचे राहुल गांधी, बच्चों के साथ खेली शतरंज, जीत पर बहन प्रियंका ने ये कहा

Fri, 21 Dec 2018 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
तीन राज्यों में जीत के बाद चुनावी थकान मिटाने शिमला आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ वीरवार को विशेष बच्चों के स्कूल में पहुंच गए। शिमला के ढली स्थित स्कूल में शतरंज की बिसात पर विशेष बच्चों जतिन डोगरा और अमित ने उन्हें कड़ी चुनौती दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
करीब आधा घंटा चले दो मुकाबलों में बाजी राहुल के हाथ लगी।वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ  ढली स्थित विशेष बच्चों के स्कूल में पहुंचे। करीब पौना घंटा वह स्कूल में रहे।
विज्ञापन

3 of 8
इस दौरान उन्होंने  बच्चों  के शतरंज खेलने के अलावा स्कूल परिसर भी देखा। शतरंज मुकाबले को देखने के बाद प्रियंका ने कहा- मुझे आज मालूम पड़ा कि राहुल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने  दोनों विशेष बच्चों जतिन और अमित की पीठ थपथपाते हुए कहा, इनके खेल कौशल ने हैरान कर दिया।

4 of 8
इन बच्चों के लिए खास तरह की शतरंज और मोहरे होते हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका ने  दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों से हाथ मिलाया और बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी क्लास, पढ़ाई के अलावा दिनचर्या के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

5 of 8
स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल राणा ने बताया कि राहुल और प्रियंका ने कैंपस के साथ छात्रावास की मेस को देखा। राहुल ने स्कूल प्रशासन को यहां साफ-सफाई रखने और दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। 
विज्ञापन

6 of 8
राहुल-प्रियंका को खिलाए कुकीज और बिस्किट
बच्चों ने अपनी बेकरी में तैयार किए कुकीज और बिस्कुट राहुल गांधी और प्रियंका को खिलाए। दोनों ने इसकी खूब तारीफ की। इसके अलावा बच्चों ने उन्हें गिफ्ट में पैक कर भी कुकीज दिए।
विज्ञापन

7 of 8
2013 में सोनिया भी आ चुकी हैं इस स्कूल में
स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल राणा ने बताया कि चूंकि प्रियंका वाड्रा के बन रहे नए मकान के रास्ते में ही यह विद्यालय है, तो गांधी परिवार के सदस्य जब भी मन करता है, यहां बच्चों से मिलने और बातचीत करने आते हैं। राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी भी 2013 में यहां के बच्चों से मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को ज्यादातर समय छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका के नवनिर्मित मकान में ही बिताया। सूत्र बताते हैं कि 11 बजे राहुल अपनी बहन के साथ नवनिर्मित मकान में पहुंचे और दोपहर बाद 3 बजे तक वहां रहे। उन्होंने बगीचे में भी चहलकदमी की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी 3 बजे के बाद अपनी बहन के साथ छराबड़ा से 13 किलोमीटर दूर वापस होटल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें