वीडियो में वह खेत में हल जोत रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव चलाया गया। जिसे विनय कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी से बाद में शेयर किया। इसे देखने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। जबकि वीडियो को भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। विनय कुमार ने संपर्क करने पर बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।