फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो के बाद अब फिल्म बनाएंगे कृष्णा, ये होगी हीरोइन

Mon, 07 Nov 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 8
कॉमेडी शो के जरिए हिट होने वाले कॉमेडियन कृष्‍णा अब फिल्म में हाथ आजमाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक हीरोइन को पसंद भी कर लिया है। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 8
एक मराठी फिल्म की शूटिंग को मनाली पहुंचे कृष्णा ने उनके मामा गोविंदा के दोस्त मशहूर बागवान के घर लंच के दौरान अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि बालीवुड फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का भी काफी बड़ा मार्केट है।
विज्ञापन

3 of 8
लिहाजा, वे मराठी के अलावा पहाड़ी फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं। जिसमें वे अपने अलावा हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली कंगना रणौत को कास्ट करना चाहते हैं। इसे वे पहाड़ी के अलावा मराठी और हिंदी में भी बनाएंगे।

4 of 8
कलर्स टीवी के कॉमेडी नाइटस बचाओ से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने मामा अभिनेता गोविंदा से थोड़ा नाराज भी है। गोविंदा के कपिल के कॉमेडी शो में जाने से कृष्‍णा नाराज हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अपना दर्द साझा करते हुए कृष्‍णा ने कहा कि उनके मामा गोविंदा उनका शो के बजाए कपिल शर्मा के शो में शिरकत करने चले गए। गोविंदा उनके शो में नहीं आए जिससे वह थोड़ा नाराज हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बावजूद इसके उनके गोविंदा के साथ मधुर संबंध बने हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका कंपीटिशन कपिल शर्मा के साथ नहीं, बल्कि खुद के साथ है। कृष्णा ने बताया कि बॉलीवुड में चाचा और मामा नहीं, टैलेंट काम आता है।
विज्ञापन

7 of 8
कृष्णा ने बताया कि वे हिमाचल के बेटे हैं। उनके पिता शिमला के रहने वाले थे। लिहाजा, उनकी जड़ें हिमाचल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
वे मनाली में पांच सितारा होटल के निर्माण पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें