फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 13
हिमाचल के कुल्लू के कोटला गांव में आगजनी से हुई तबाही का मंजर देखने पहुंचे सीएम वीरभद्र की आंखें भी नम हो गई। बेघर हुए गांववालों की हालत देख सीएम सन्न रह गए।
सभी फोटो: अजय कुमार, कुल्लू
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

2 of 13
भयंकर आग से 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। लोगों के आंसू देखकर सीएम भी भावुक हो गए और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

3 of 13
सीएम ने लोगों का हालचाल पूछा। वहीं, लोगों ने भी अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रखीं।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

4 of 13
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गांव में मकानों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय देवताओं के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये की राशि भी इसी में शामिल है।
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

5 of 13
उन्होंने भविष्य में भी लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और मंदिरों का पुन: निर्माण पुरातन शैली से करने को कहा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निकांड प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कोई कसर नहीं रखेगी।
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

6 of 13
प्रभावितों को राहत मैनुअल के अनुसार पर्याप्त राहत के अतिरिक्त, दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। राज्य के लोग दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ हैं।
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

7 of 13
सीएम ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो घरों के पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कोटला गांव में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने, मल निकासी व्यवस्था, बिजली के खंभे स्थापित करने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समुचित व व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

8 of 13
मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं से दु:ख की इस घड़ी में आगे आकर हरसंभव मदद करने की अपील की।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

9 of 13
उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए लकड़ी सरकारी डिपो से मुहैया करवाई जाएगी।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

10 of 13
इस मौके पर मंदिर निर्माण के लिए भी कारदार सीएम से मिले। देवता बड़ा छमाहू के कारदार मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएम के समक्ष मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की है। देवता छमाणी के कारदार लोत राम ने बताया कि उन्होंने भी सीएम के समक्ष मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग रखी है।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

11 of 13
कुछ दिन पहले तक घरों में रहने वाले इन लोगों को अब सर्दी की ये ठंडी रातें टेंटों में काटनी पड़ रही है।

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

12 of 13
इस भीषण अग्निकांड में गांव के लोग अपना सब कुछ गंवा चुके हैं। लंगर लगाकर रोज इसी तरह तीन वक्त का गुजारा हो रहा है।
विज्ञापन

तबाही का मंजर देख गांववालों के साथ सीएम भी रोए, तस्वीरें

13 of 13
अग्निकांड के बाद तबाही का मंजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें