मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की रिसेप्शन पार्टी शिमला के पीटरहॉफ में रविवार शाम को खूब धूमधाम से हुई। इसमें कई जानी-मानी हस्तियां जुटीं। आप भी देखिए कौन-कौन पहुंचा पार्टी में...सभी फोटो: दीपक सांस्टा
विज्ञापन
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
2 of 9
यह पार्टी देर रात तक चली। वर-वधू को आशीर्वाद और शगुन देने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों से लेकर अन्य तमाम गणमान्य लोग लंबी कतार में लगे रहे।
विज्ञापन
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
3 of 9
रिसेप्शन पार्टी के लिए होटल पीटरहॉफ शिमला को पूरे दिन सजाया जाता रहा। आकाशवाणी शिमला के सामने वाले मुख्य गेट से लेकर पीटरहॉफ तक की लगभग डेढ़ सौ मीटर सड़क को नीचे से गलीचे और ऊपर से शामियाने से सजाया गया।
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
4 of 9
यहीं मेटल डिटेक्टर से निरीक्षण करने के बाद मेहमानों को आगे भेजा जा रहा था। गेट पर ही स्थानीय गाजों-बाजों के अलावा बैंड बाजे के साथ स्वागत किया जाता रहा।
विज्ञापन
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
5 of 9
साढे़ सात बजे से पहले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दामाद अंगद सिंह और बेटी अपराजिता सिंह यहां पहुंच चुके थे। इन्हीं के साथ मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
6 of 9
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह खुद मेहमानों के स्वागत में जुटे थे। विक्रमादित्य सिंह व्यस्तता के बावजूद युवा कांग्रेस के दिल्ली कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से फोन पर संपर्क में थे। यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे।
विज्ञापन
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
7 of 9
पौने आठ बजे तक मंत्री विद्या स्टोक्स, सुजान सिंह पठानिया, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा भी पहुंच चुके थे। सवा आठ बजे तक मंत्री प्रकाश चौधरी, अनिल शर्मा और 8.21 बजे कौल सिंह ठाकुर, कर्नल धनीराम शांडिल और ठाकुर सिंह भरमौरी भी विवाह रिसेप्शन के समारोह स्थल पर पहुंचे।
देखिए सीएम वीरभद्र की बेटी की रिसेप्शन पार्टी
8 of 9
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। विधायक, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष, लगभग सारे नौकरशाह और बड़ी संख्या में अन्य लोग भी यहां पहुंचे।