मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक तथा सचेतक के पदों पर जल्द नियुक्ति न होने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच नाराजगी की बातों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
2 of 8
उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई नेता नाराज नहीं है, सभी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बोर्डों और निगमों में चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पदों पर नियुक्ति बरसात के बाद होगी।
विज्ञापन
3 of 8
धर्मशाला दौरे पर सीएम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दो मंत्रियों में खींचतान के चलते स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों और नगर निगम के कार्यों में देरी के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि सरकार के मंत्रियों में कोई लड़ाई नहीं है।
4 of 8
कांग्रेस यह आरोप इसलिए लगा रही है क्योंकि वह खुद अपनी अंदरूनी लड़ाई में उलझी पड़ी है। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी जिस भी कार्यक्रम में जा रही हैं, वहीं कांग्रेस नेताओं के बीच लड़ाई हो रही है।
विज्ञापन
5 of 8
कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने एयरबेस के लिए ज्यादा जमीन मांगी है। जल्द ही मामले में प्रगति होगी। केसीसी बैंक में एमडी पद की उठापटक के सवाल पर सीएम सीधा जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पर हर वक्त सख्ती करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
6 of 8
प्रशासन पर कभी प्यार की बातें भी काम करती हैं। अधिकारी लगन से काम कर आगे आए हैं। केंद्रीय विवि पर उन्होंने कहा कि देहरा में जमीन मिल गई है। धर्मशाला में भी जमीन तलाशी गई है। जल्द ही दोनों जगह शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
7 of 8
सीएम ने कहा कि पंजाब में नशे के चलन का असर हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में भी हुआ है। बार्डर एरिया में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रग माफिया अब पंजाब से हिमाचल की तरफ रुख कर सकता है।
सीएम ने कहा कि अधिकारियों की पहली बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें आई थीं। इसी को देखते हुए उन्होंने सुधार पर जोर दिया। बाद में क्वालिटी चेक विंग बनाया गया। इस विंग का स्टाफ जल्द नियुक्त किया जाएगा।