डॉण रेड्डीज लैब, रैमकी एनवायरो इंजीनियर्स, केएसके एनर्जी, एमएनआर ग्रुप, 2 ई नॉलेज वेंचर्स, नेफ्रो प्लस, डोडला डेयरी के प्रतिनिधियों ने निवेश में रुचि दिखाई। नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक एनआर अलुरी ने रिजॉर्ट्स, होटल, सड़कों, सुरंगों और पुलों से संबंधित परियोजनाओं और ग्रीनको कंपनी के सीएमडी अनिल चालामाशेट्टी ने राज्य में एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं की स्थापना में दिलचस्पी दिखाई।