फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, बंपर सरकारी भर्ती को मूंजरी, छात्रों को भी तोहफा

Wed, 28 Mar 2018 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से टोल बैरियर नहीं हटेंगे, लेकिन हिमाचल नंबर के छोटे वाहनों (एलएमवी) पर लगने वाले टोल टैक्स को समाप्त किया जाएगा। टोल टैक्स से सरकार को सालाना 106 करोड़ रुपये का राजस्व आता है, लेकिन चार और पांच सीटर एलएमवी को दी गई राहत से लगभग 15 से बीस करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
एलएमवी से 40 रुपये टोल लिया जाता है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए पॉलिसी के सरलीकरण के साथ अवैध खनन पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। हरियाणा के मॉडल पर सरकार खनन नीति तैयार करेगी। इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड को हथियार दिए जाने के लिए मापदंड तय कर दिए गए हैं। सरकार ने टीजीटी शिक्षकों के 348 पद भरने को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन

3 of 8
विधानसभा के बजट सत्र की मंगलवार को कार्यवाही पूरी होने के बाद शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। देर शाम तक चली कैबिनेट में दो दर्जन से अधिक एजेंडा प्रस्ताव आए। मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले प्रदेश में टोल बैरियर समाप्त करने की बात ऊना में कही थी, लेकिन कैबिनेट ने बैरियर पूरी तरह समाप्त नहीं करने का फैसला लिया है। 

4 of 8
एलएमवी को बाहर करने से कार, जीप आदि पर टैक्स नहीं लगेगा, जिसमें व्यावसायिक एलएमवी वाहन भी शामिल रहेंगे। यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। फॉरेस्ट गार्ड को हथियार दिए जाने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है, जिसमें चालीस वर्ष से कम आयु वाले पांच सौ गार्डों को निजी हथियार खरीदने पर सरकार 12 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। मंत्रिमंडल ने जीएसटी के तहत अधिकारियों के पदनामों में बदलाव करने को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन

5 of 8
सरकार ने कुल्लू-मनाली और धर्मशाला में अवैध निर्माण की जद में आए होटल मालिकों को बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) एक्ट के नियमों में संशोधन कर सीलिंग को शामिल करने का फैसला लिया है। इस फैसले से टीसीपी एक्ट का उल्लंघन कर बने अवैध होटलों को राहत मिलेगी। नियमों से अधिक फ्लोर बनाने वाले होटल मालिक अनाधिकृत हिस्से को सील कर शेष फ्लोर पर कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
एनजीटी के आदेश से कुछ माह पहले प्रदेश भर में टीसीपी एक्ट का उल्लंघन करने वाले अवैध होटलों के बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए गए थे। कई बड़े सियासी रसूखदारों के होटलों पर भी सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। होटल एसोसिएशन सरकार से राहत की मांग कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल ने टीसीपी एक्ट में संशोधन का निर्णय लिया है। इसके बाद अवैध कार्रवाई की जद में आए होटलों को मानकों से अधिक बने फ्लोर बंद करने होंगे। फ्लोर बंद करने के बाद टीसीपी में वैध हिस्से में कारोबार करने और बिजली पानी की बहाल करने के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

7 of 8
प्रदेश कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों की वर्दी का रंग बदलने का फैसला लिया है। बैठक में लड़कों को हरी और लड़कियाें को चॉकलेट रंग की नि:शुल्क स्मार्ट ड्रेस मिलेगी। हर विद्यार्थी को वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए दो सौ रुपये दिए जाएंगे, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को वर्दी सिलवाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। कैबिनेट ने जल्द इसका टेंडर जारी करने के निर्देश विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सरकार ने प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी संख्या के लिए निदेशक चिकित्सा के साथ एक सलाहकार का पद भी सृजित करने का फैसला लिया है। सलाहकार के पद पर रिटायर्ड चिकित्सक को तैनात किया जाएगा, जो प्रदेश में चिकित्सा गतिविधियों को लेकर प्रदेश सरकार को सलाह देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें