मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है। कुल्लू के बंजार और लाहौल स्पीति के चोखंग में बादल फटने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मंडी, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नालों का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। तस्वीर मंडी जिले की है। यहां के कटौला क्षेत्र में बागी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बाजार में मलबा घुस गया। जेसीबी मशीन से मलबे को हटाते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। रिपोर्ट: बंजार/केलांग/शिमला, ब्यूरो
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
2 of 22
बंजार की तीर्थन घाटी के श्रीकोट, कलवारी पंचायत के शपनील और शजाहू गांव में वीरवार रात 11 बजे बादल फटने से गांव के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। इसमें 13 फुट ब्रिज बह गए। बाढ़ की चपेट में एक निजी फिश फार्म भी आ गया। मलबा घुसने से मछलियां दबकर मर गई हैं। आधा दर्जन मकानों को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। कुल्लू जिले के सैंज के रैला में बादल फटने से टूटा पुल।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
3 of 22
बादल फटने से नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई बीघा जमीन धंस गई है। फसल से लहलहाते खेत तबाह हो गए हैं। बंजार में शुक्रवार को ओलावृष्टि से भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार ने बताया नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुल्लू जिले के सैंज के रैला में बादल फटने के बाद संपर्क मार्ग पर आया मलबा।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
4 of 22
लाहौल घाटी के दुर्गम क्षेत्र चौखंग में बादल फटने से थिरोट नाले में आई बाढ़ से कई बीघा भूमि और मटर, गोभी और आलू खेत बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। यहां लाखों की नगदी फसलें लहलहा रही थीं।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
5 of 22
चौखंग से दूरभाष पर किसान रवि ने बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे बादल फटने के कारण बाढ़ में करीब 20 बीघा खेत बह गए हैं। नायब तहसीलदार मोहनलाल यंगथंगी ने बताया कि पटवारी के एक दल को चौखंग के लिए रवाना किया है। चौखंग और छोगजिंग गांव के किसानों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
6 of 22
ऊना में भारी बारिश से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। घरों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, दुकानों आदि में पानी भर गया है। यहां तक की कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर ऊपरी मंजिलों में जाना पड़ा। प्रशासन पानी निकालने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
7 of 22
बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की सभी नदियां-नाले उफान पर हैं। सरकार ने 15 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है। सूबे के लगभग 100 से ज्यादा संपर्क मार्गों पर यातायात ठप हैं। हालांकि, प्रदेश में जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कुल्लू जिले के सैंज के रैला गावं में बादल फटने के बाद आया मलबा।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
8 of 22
कुल्लू जिले के सैंज के रैला गावं में बादल फटने से सड़कों पर पानी भरने से पैदल जाते लोग।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
9 of 22
मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। जबकि 11 और 14 जुलाई को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। कुल्लू जिले के बंजार में नाले का जल स्तर बढ़ गया है।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
10 of 22
कुल्लू जिले में नदी नाले उफान पर हैं।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
11 of 22
ऊना जिले में स्कूल के प्रांगण में जमा पानी।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
12 of 22
सिरमौर जिले के स्तौन में भारी बारिश के चलते पानी में डूबी कार।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
13 of 22
सिरमौर जिले के रेणुका-नाहन मार्ग पर बाबा बेडोलिया मंदिर के पास ऊफान पर बहता झरना।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
14 of 22
मंडी जिले की कटौली खड्ड में क्षतिग्रस्त हुआ बिजली का पोल।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
15 of 22
सिरमौर जिले में भारी बारिश से उफनती बाता नदी।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
16 of 22
ऊना जिले के गगरेट की शिव बाड़ी खड्ड में आई बाढ़।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
17 of 22
सोलन जिले के संस्कृत कॉलेज के नजदीक गिरा डंगा।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
18 of 22
ऊना जिले के मैहतपुर में लोगों के घर में घुसा बारिश का पानी।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
19 of 22
ऊना में एसपी ऑफिस में घुसा बारिश का पानी।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
20 of 22
ऊना में औद्योगिक कार्यालय में पानी में तैरतीं कुर्सियां।
हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
21 of 22
ऊना के कोर्ट परिसर में वकीलों के कार्यालय में घुसा पानी।