फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से बहे लोगों की तलाश जारी, मलबे में मिली गाड़ी, तस्वीरें

Thu, 12 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
शिमला के सुन्नी के नजदीक बादल फटने के बाद पानी में बहे पांच लोगों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। बाढ़ में बही गाड़ी का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया गया है। अब प्रशासन ने लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। - फोटो : नरेश भारद्वाज, अमर उजाला
शिमला के सुन्नी के नजदीक बादल फटने के बाद पानी में बहे पांच लोगों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। बाढ़ में बही गाड़ी का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया गया है। अब प्रशासन ने लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है।
विज्ञापन

2 of 8
बादल फटने से पूरा क्षेत्र तबाह हो गया है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि रविवार को सुन्नी क्षेत्र के चेवड़ी गांव में बादल फटने से लापता पांच लोगों की तलाश की जा जारी है। इस कार्य में तेजी लाने को 7वीं बटालियन एनडीआरएफ भटिंडा की टीम बुलाई गई है। - फोटो : अमर उजाला
बादल फटने से पूरा क्षेत्र तबाह हो गया है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि रविवार को सुन्नी क्षेत्र के चेवड़ी गांव में बादल फटने से लापता पांच लोगों की तलाश की जा जारी है। इस कार्य में तेजी लाने को 7वीं बटालियन एनडीआरएफ  भटिंडा की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

3 of 8
अभी पुलिस, अग्निशमन और होमगार्ड और अन्य विभाग राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। लापता लोगों के संबंधियों एवं रिश्तेदारों को भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। आपदा में लापता लोग नवांशहर के हैं। जिला प्रशासन शिमला नवांशहर प्रशासन से संपर्क में है। - फोटो : अमर उजाला
अभी पुलिस, अग्निशमन और होमगार्ड और अन्य विभाग राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। लापता लोगों के संबंधियों एवं रिश्तेदारों को भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। आपदा में लापता लोग नवांशहर के हैं। जिला प्रशासन शिमला नवांशहर प्रशासन से संपर्क में है।

4 of 8
सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आपदा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की है। बताया कि प्रभावित हरी राम, पुत्र ज्वालादास, निवासी चेवड़ी का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें 25 हजार रुपये की राहत दी गई है। चेवड़ी गांव के ही नंद लाल, पुत्र तुलसीराम को 20 हजार रुपये की राहत दी है। - फोटो : अमर उजाला
सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आपदा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की है। बताया कि प्रभावित हरी राम, पुत्र ज्वालादास, निवासी चेवड़ी का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें 25 हजार रुपये की राहत दी गई है। चेवड़ी गांव के ही नंद लाल, पुत्र  तुलसीराम को 20 हजार रुपये की राहत दी है।
विज्ञापन

5 of 8
दिनेश पुत्र निम्मा राम की गौशाला भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्हें 10 हजार रुपये राशि दी है। भगतराम पुत्र हुकनिया राम के घर को पानी आने से नुकसान हुआ था, उन्हें पांच हजार रुपये की राहत दी है। - फोटो : अमर उजाला
दिनेश पुत्र निम्मा राम की गौशाला भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्हें 10 हजार रुपये राशि दी है। भगतराम पुत्र हुकनिया राम के घर को पानी आने से नुकसान हुआ था, उन्हें पांच हजार रुपये की राहत दी है।
विज्ञापन

6 of 8
उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। छोटे वाहनों के लिए सड़क शीघ्र खोल दी जाएगी। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द पानी की सामान्य आपूर्ति शुरू की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। छोटे वाहनों के लिए सड़क शीघ्र खोल दी जाएगी। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द पानी की सामान्य आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
मंगलवार दोपहर को बादल फटने से आई बाढ़ में सड़क किनारे खड़ी स्कॉरपियो समेत सैलानी और एक गाइड बह गया था। लापता लोगों में पंजाब के नवांशहर निवासी सरणप्रीत सिंह, हरदीप, इवनजोत सिंह और अमाना सिंह हैं। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर को बादल फटने से आई बाढ़ में सड़क किनारे खड़ी स्कॉरपियो समेत सैलानी और एक गाइड बह गया था। लापता लोगों में पंजाब के नवांशहर निवासी सरणप्रीत सिंह, हरदीप, इवनजोत सिंह और अमाना सिंह हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एक लापता टूरिस्ट गाइड सिरमौर निवासी पिंकू शामिल हैं। सुरक्षित बच निकले सैलानियों में फतह सिंह, सुखबीर और कमलजीत सिंह हैं। - फोटो : अमर उजाला
 एक लापता टूरिस्ट गाइड सिरमौर निवासी पिंकू शामिल हैं। सुरक्षित बच निकले सैलानियों में फतह सिंह, सुखबीर और कमलजीत सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें