फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बादल फटने से तबाही, खेत बचे न पुल, तस्वीरें

Wed, 03 Aug 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में बादल फटने से तबाही का सिलसिला जारी है। पहले चंबा फिर किन्नौर और अब रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। घर, घराट, पैदल चलने वाले पुल और किसानों-बागवानों की जमीनें बह गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बादल फटने से तबाही का सिलसिला जारी है। पहले चंबा फिर किन्नौर और अब रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। घर, घराट, पैदल चलने वाले पुल और किसानों-बागवानों की जमीनें बह गई हैं।
विज्ञापन

2 of 10
श्रीखंड जाने वाले मार्ग शकरंडा में मंगलवार तड़के चार बजे बादल फटा। इससे समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। सरपारा पंचायत के समेज गांव में अफरातफरी मच गई। एक घर का आधा हिस्सा बाढ़ में बह गया जबकि पांच मकानों पर अब भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ से संतोष का आधा मकान बह गया है जबकि दिला राम चौहान, बहादुर सिंह, प्रभात नेगी और कृष्णा देवी सहित अन्य के मकानों को खतरा बना हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
श्रीखंड जाने वाले मार्ग शकरंडा में मंगलवार तड़के चार बजे बादल फटा। इससे समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। सरपारा पंचायत के समेज गांव में अफरातफरी मच गई। एक घर का आधा हिस्सा बाढ़ में बह गया जबकि पांच मकानों पर अब भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ से संतोष का आधा मकान बह गया है जबकि दिला राम चौहान, बहादुर सिंह, प्रभात नेगी और कृष्णा देवी सहित अन्य के मकानों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 10
भारी बारिश के कारण कांगड़ा के बडोई में मकान और पशुशाला ढह गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण कांगड़ा के बडोई में मकान और पशुशाला ढह गए हैं।

4 of 10
शिमला के मैहली में 4 मंजिला निमार्णाधीन मकान ढहा, पेड़ गिरने से तीन ढारे क्षतिग्रस्त। जिले में एक सप्ताह में 31 मकानों को नुकसान, एक हफ्ते के भीतर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला के मैहली में 4 मंजिला निमार्णाधीन मकान ढहा, पेड़ गिरने से तीन ढारे क्षतिग्रस्त। जिले में एक सप्ताह में 31 मकानों को नुकसान, एक हफ्ते के भीतर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 10
भारी बारिश से मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुम्मा के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया। तड़के चार बजे बंद हुए नेशनल हाईवे को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर सुबह साढ़े सात बजे बहाल किया। उधर, लोदलगढ़ मंदिर के समीप भूस्खलन से चंबा-सिहुंता मार्ग बंद हो गया। - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश से मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुम्मा के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया। तड़के चार बजे बंद हुए नेशनल हाईवे को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर सुबह साढ़े सात बजे बहाल किया। उधर, लोदलगढ़ मंदिर के समीप भूस्खलन से चंबा-सिहुंता मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
मलबा गिरने से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला
मलबा गिरने से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक बंद रहा।
विज्ञापन

7 of 10
मंडी में भारी बारिश के कारण कई सड़कें अभी भी ठप पड़ी हैं। - फोटो : अमर उजाला
मंडी में भारी बारिश के कारण कई सड़कें अभी भी ठप पड़ी हैं।

8 of 10
सोलन में ढंगा धंसने से एक ट्रक सड़क से बाहर लटक गया। - फोटो : अमर उजाला
सोलन में ढंगा धंसने से एक ट्रक सड़क से बाहर लटक गया।

9 of 10
मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल की सभी नदियां उफान पर हैं। - फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल की सभी नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन

10 of 10
भारी बारिश के बाद दलदल बनी रामपुर की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद दलदल बनी रामपुर की सड़कें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें