फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

विज्ञापन
1 of 6
बिलासपुर के नयनादेवी में सीएम की जनसभा में हंगामे का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि भाजपा विधायक बिंदल और पुलिस में हाथापाई का एक मामला शनिवार को सामने आया। धौलाकुआं के रामपुर भारापुर में जनसभा के बाद दोपहर 3.15 बजे लौट रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफिले विधायक राजीव बिंदल और समर्थकों ने ज्ञापन देने के लिए रोका। रिपोर्ट: नाहन (सिरमौर), ब्यूरो
विज्ञापन

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

2 of 6
इस दौरान गाड़ी में बैठे सीएम के सामने बिंदल समर्थकों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने एक दूसरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस बीच-बचाव करने उतरी और उन्हें सीएम की गाड़ी के आगे से हटाया तो हाथापाई शुरू हो गई। मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
विज्ञापन

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

3 of 6
भाजपा विधायक राजीव बिंदल का आरोप है कि पीएचसी के लिए दान दी गई जमीन पर ईएसआई अस्पताल न खोलने की मांग को लेकर वे बारिश में कई घंटों से सीएम का इंतजार कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने धक्का-मुक्की की और उनका गिरेबान पकड़ा। इस दौरान गुस्साए विधायक ने पुलिस कर्मियों को फटकार भी लगाई।

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

4 of 6
इसी बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायक का ज्ञापन लिया और उन्हें बताया कि वह एक घंटा पहले ही रामपुर-भारापुर जनसभा में ईएसआई अस्पताल के बजाय पीएसची खोलने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन बिंदल इस बात पर अड़े रहे कि सीएम मौके पर चलें और वहां पीएसची का उद्घाटन कर ईएसआई के बोर्ड को जनता के समक्ष उतारें।
विज्ञापन

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

5 of 6
मौके पर मौजूद उपायुक्त बीसी बडालिया और पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशियन ने बीचबचाव किया और भाजपा समर्थकों को हटाकर सीएम के काफिले को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM के सामने पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

6 of 6
राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि उन्हें मौके से उठाने के लिए पुलिस ने सिविल वर्दी में कमांडो फोर्स लगा रखी थी। वे भारी बारिश में समर्थकों के साथ सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है, उसे बल प्रयोग कर कुचला नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें