फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए सीएम वीरभद्र सिंह का राजनीतिक सफर

Thu, 23 Jun 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
Chief Minister virbhadra singh
आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 82 साल के हो गए। वीरभद्र सिंह का जन्म शिमला ‌के सराहन में 23 जून 1934 को हुआ। इनकी स्कूली शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल शिमला से हुई। दिल्‍ली के सेंट सटीफन कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। 1962 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए।
विज्ञापन

2 of 7
Chief Minister virbhadra singh
1967, 1971, 1980 और 2009 में भी लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए। 1976 और 14977 में केंद्र में पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग में उप मंत्री रहे। 1980 से 1983 के दौरान उद्योग राज्य मंत्री रहे। 2009 से 2011 तक केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे।
विज्ञापन

3 of 7
Chief Minister virbhadra singh
इसके बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में केंद्रीय मंत्री रहे। हिमाचल में 1983 में हुए उपचुनाव में वीरभद्र सिंह पहली बार जुबबल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से जीते। 1985 में फिर इसी सीट से जीते। 1990, 1993, 1998, 2003 में रोहड़ू सीट से जीत दर्ज करते रहे।

4 of 7
Chief Minister virbhadra singh
1983 में पहली बार वीरभद्र सिंह हिमाचल के मुख्यमंत्री बने और 1990 तक इस पद रहे। वीरभद्र सिंह के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से काफी अच्छे राजनीतिक संबध थे।
विज्ञापन

5 of 7
Chief Minister virbhadra singh
इंदिरा ने ही वीरभद्र ‌को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्‍त्री के भी वीरभद्र काफी नजदीक थे।
विज्ञापन

6 of 7
Chief Minister virbhadra singh
1993 से 1998 और 2003 में फिर सीएम बने। 2012 में फिर प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chief Minister virbhadra singh
54 साल का उनके राजनीतिक कॅरिअर में कई उतार चढ़ाव आए। 2015 में वीरभद्र के खिलाफ सीबीआई जांच बिठाई गई। आरोप है कि इस्पात मंत्री रहते उन्होंने 6.1 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति जुटाई। इस मामले की सुनवाई दिल्‍ली हाईकोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें