फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में खुलेआम छात्रों को नकल करवाने की तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसी ही तस्वीरें कुछ दिन पहले बिहार के हाजीपुर में सामने आई थीं जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनपुट और फोटो: विक्रम मेहरा, लंज (कांगड़ा), हिमाचल पद्रेश
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

2 of 8
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में स्थापित परीक्षा केंद्र में जमकर नकल चली। केंद्र में यूपी और बिहार जैसा माहौल देखने को मिला। मंगलवार को कंपार्टमेंट के पेपर में खुली नकल चली। नकल को रोकने के लिए केंद्र में तैनात स्टाफ ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

3 of 8
पेपर देने आए बच्चों के साथियों और सगे-संबंधियों ने परीक्षा केंद्र के भवन की खिड़कियों से खुली नकल करवाई। मंगलवार को जमा दो के अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, लेखांकन और मैट्रिक कक्षा का हिंदी का पेपर था। पेपर के समय परीक्षा केंद्र में करीब 50 युवक केंद्र के इर्द-गिर्द मंडराते रहे।

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

4 of 8
वे लगातार खिड़की से नकल करने के लिए पर्चियां अंदर फेंक रहे थे। क्षेत्र में डीएसपी कार्यालय और पुलिस थाना क्षेत्र होने के बावजूद इस सेंटर में सुरक्षा का जिम्मा मात्र एक होमगार्ड को दिया गया था, जो इन नकल करवाने वालों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

5 of 8
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के प्रधानाचार्य जीएस बग्गा ने बताया कि मंगलवार को करीब 600 बच्चे पेपर देने आए थे। हमें पहले से ही आभास था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

6 of 8
इस कारण पुलिस को लिखित में दिया हुआ था कि यहां पर पुलिस तैनात की जाए। लेकिन, पुलिस विभाग की तरफ से हमें मात्र एक ही होमगार्ड दिया गया। डीएसपी ज्वाली धर्मचंद वर्मा ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए परीक्षा केंद्र में अमूमन पुलिस विभाग की तरफ से दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। अगर उस वक्त स्कूल प्रशासन हमसे कहता कि हालात बेकाबू हैं तो अतिरिक्त पुलिस भेजी जा सकती थी, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

7 of 8
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में कंपार्टमेंट के पेपर में नकल की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि केंद्र में नकल हुई है तो इसकी रिपोर्ट केंद्र से मंगवाई जाएगी। इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट के पेपर में यहां भी दिखा बिहार जैसा नजारा

8 of 8
फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह सरेआम खिड़कियों से छात्रों को नकल करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें