श्रद्धालुओं ने मास्क तो पहने थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ती रहीं। एसडीएम ने कहा कि एक माह तक चलने वाले चैत्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंजाब और हरियाणा से रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की तपोस्थली शाहतलाई में दर्शन किए।