फ्लावरिंग के दौरान बर्फ से लद गए सेब के पौधे।
- फोटो : संवाद
सेब, मटर की फसल तबाह
जनजातीय जिला किन्नौर में हुई बर्फबारी ने बागवानों को खासा नुकसान पहुंचाया है। सोमवार रात को जिले में बर्फबारी होने से सेब सहित अन्य नगदी फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। जिले में 15 से 23 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। मई महीने में हो रही बर्फबारी से बागवान खासे चिंतित हैं। सांगला वैली, पूह खंड और कल्पा खंड में ताजा बर्फबारी होने से किसानों-बागवानों की कमर टूट गई है। बर्फबारी से सांगला वैली की छितकुल, रक्षम, बटसेरी, थेमगारंग, सांगला, कामरू, चांसू, शौंग, ब्रुआ, पूह खंड के नेसंग, हांगो, चुलिंग, आसरंग, रोपा वैली, कुन्नोचारंग और कल्पा खंड के कल्पा और पांगी क्षेत्र में सेब की फसल प्रभावित हुई है। बर्फबारी से सेब की फ्लावरिंग पूरी तरह से झड़ गई है