फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जलोड़ी दर्रा में दो फीट बर्फ में फंसी गाड़ी, महिला ने ड्राइव कर मंजिल तक पहुंचाया, हर कोई हैरान

Thu, 26 Nov 2020 10:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दो फीट बर्फ की मोटी चादर पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है। लेकिन गुरुवार को कुल्लू जिले के सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों ने 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को दो फीट बर्फ में पार किया है। महिला चालक ने गाड़ी को सुरक्षित बंजार के जिभी पहुंचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जलोड़ी दर्रा में ढाबा, दुकान व रेस्तरां संचालकों की मदद से पहले गाड़ी को खनाग से जलोड़ी दर्रा और बाद में महिला चालक ने जलोड़ी दर्रा से जिभी तक 10 किलोमीटर बर्फीले मार्ग से गाड़ी चलाई। बताया जा रहा है गाड़ी में एक महिला और एक पुरूष पर्यटक ही थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी से यह पर्यटक 25 नवंबर को खनाग पहुंचे थे। रात्रि ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर बाद दोनों सैलानी फॉर वाई फॉर गाड़ी में खनाग से जलोड़ी दर्रा की ओर निकले, लेकिन जलोड़ी दर्रा के नीचे उनकी गाड़ी फंस गई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जलोड़ी दर्रा में कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को निकाला गया। जगदीश ठाकुर, सनी ठाकुर, दिनेश कुमार और ध्यान सिंह ने कहा कि जलोड़ी दर्रा में दो फीट बर्फ में गाड़ी चलाना जोखिम भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन मुंबई की महिला चालक द्वारा गाड़ी को भारी बर्फबारी के बीच सुरक्षित निकालना हैरान करने वाला है। वहीं वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद जलोड़ी दर्रा से एक महिला द्वारा गाड़ी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें