हिमाचल के हमीरपुर में सुबह के समय कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में अगली सीटों पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, दहला देंगी तस्वीरें
2 of 5
हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। हमीरपुर के भोटा के पास ये कार ट्रक में पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि सभी शिमला में हो रहे एचआरटीसी के स्थापना दिवस समारोह के लिए रवाना हुए थे।
कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, दहला देंगी तस्वीरें
3 of 5
पुलिस के अनुसार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतकों में एचआरटीसी का ट्रैफिक मैनेजर मनोज कुमार और पालमपुर डिपो का क्लर्क मोहिंद्र सिंह शामिल है।
कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, दहला देंगी तस्वीरें
4 of 5
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कांगड़ा के रहने वाले कुलदीप कुमार, राजेंद्र सिंह और रामसिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार बेकाबू होकर इस ट्रक से जा टकराई।