फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 14 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 31 जनवरी तक करें आवेदन

Fri, 28 Dec 2018 03:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 14033 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद जूनियर इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर आईटी, मैटेरियल सुपरिंटेडेंट और केमिकल असिस्टेंट के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये फीस अदा करनी होगी। इसमें से 400 रुपये पहले पेपर में अपीयर होने के बाद रिफंड कर दिए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 2500 रुपये फीस अदा करनी होगी जो बाद में रिफंड कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, एसबीआई बैंक चालान और पोस्ट ऑफिस चालान के जरिए किया जा सकता है।

4 of 5
7 जनवरी फीस का भुगतान करने की अंतिम तारीख है। अभ्यर्थियों की दो स्टेज की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ली जाएगी इसके बाद डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेतनमान के तौर पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये और अन्य भत्ते अदा किए जाएंगे। अधिक जानकारी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें