फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उपचुनाव: सीएम जयराम समेत इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

Sat, 30 Oct 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार के साथ मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत मुरहाग के भराड़ी स्कूल स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर लोगों के बीच कतार में खड़े होकर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। सीएम के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, बड़ी बेटी प्रियंका और छोटी बेटी चंद्रिका भी मतदान करने पहुंचीं। सीएम मतदान केंद्र में सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे। मतदान करने पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर को देख उनके गांव के लोग वोट देने के लिए खासे उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम ने मतदान के बाद आसपास के पोलिंग बूथों में जाकर फीडबैक भी लिया। सीएम जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि भाजपा उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सराज विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्गों, महिलाओं और नए मतदाताओं में भी मतदान को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने परिवार सहित मतदान किया। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने पत्नी भगवती ठाकुर और पुत्र दीपक ठाकुर के साथ नगवाईं में मतदान किया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने उपचुनाव के लिए लाहौल में मतदान किया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अर्की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल ने परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PIC - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में मतदान किया। कौल सिंह ठाकुर द्रंग विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों का जायजा लेते भी दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें