फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Road Accident: पलक झपकते ही लग गया लाशों का ढेर, कुल्लू में दिल दहला देने वाला हादसा, खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

Mon, 04 Jul 2022 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैंज/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सोमवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई। कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में हल्का भूस्खलन हुआ था। मलबा रोड पर आ गया था। सुबह जब बस कुल्लू की तरफ आ रही थी तो सड़क अचानक धंसने से नीचे जा गिरी। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं। वहीं, बचाव अभियान में देरी के चलने लोगों ने प्रशासन व स्थानीय विधायक पर गुस्सा निकाला। यह बात भी सामने आ ही है कि बस चालक की लापरवाही से यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
चालक यात्रियों की बात मान लेता तो 12 लोगों की जिंदगियां बच सकती थीं। बताया जा रहा है कि चालक ने बस को अचानक ऐसी जगह से निकाला, जहां सड़क धंस गई और बस खाई में गिर गई। 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन। - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। 

 

4 of 6
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में करीब 20 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भीषण हादसे में बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को  50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें