फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर, हार्टअटैक और मोटापे से बचाता है फ्री में मिलने वाला ये खास फूल

Mon, 06 Feb 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
अगर आपको कोई दिल की बीमारी है, डायबिटीज है या फिर आप कैंसर से ग्रस्त हैं तो ये फूल आपको इन सब बीमारियों से महफूज रखेगा। यही नहीं ये लिवर के लिए भी बेहद गुणकारी है। वैज्ञानिकों ने इस फूल के कई फायदे गिनाए हैं। आइए बताते हैं ये फूल कब और कहां मिलेगा-
विज्ञापन

2 of 7
लाल और गुलाबी रंग के इस खास फूल का नाम हैं बुरांस। यह फूल समुद्रतल से 1500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। बुरांस का जूस एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपको त्वचा की बीमारियों से बचाता है।
विज्ञापन

3 of 7
मेडिकल साइंस में यह साबित हो चुका है कि बुरांस के फूलों में मीथेनॉल होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बुरांस बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करता है। साथ ही हाइपरटेंशन और डायरिया में भी आराम पहुंचाता है।

4 of 7
बुरांस में विटामिन ए, बी-1, बी-2, सी, ई व के मौजूद होने के कारण यह शरीर का वजन नहीं बढ़ने देता और कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है। Quercetin और rutin दो ऐसे पिंगमेंट हैं जो बुरांस में पाए जाते हैं और यह आकस्‍मिक ‌हार्टअटैक के खतरे को बिल्कुल कम कर देता है। लीवर के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 7
बुरांस के फूलों से जैम, जूस और चटनी बनती है। गर्मियों में बुरांस के फूलों का जूस स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। बुरांस में विटामिन सी होता है। विटामिन सी सर्दी, जुकाम के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

6 of 7
इसके अलावा विटामिन सी तनाव को कम करने-घावों को भरने में मदद करता है। इसके पेड़ की ऊंचाई आठ से दस मीटर तक होती है। इसकी पत्तियां सख्त चौड़ी और नुकीली होती हैं। यह हिमाचल का राज्य स्तरीय फूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मार्च अप्रैल के महीनों में ये फूल जंगल में खिलने लगता है। आपको ये फूल पाने के लिए पैसे नहीं देने पड़ेगे। शिमला के आसपास के इलाकों में ये फूल आसानी से उपलब्‍ध है। लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें