बीएसएनएल के नए प्रीपेड और पोस्ट पेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए जबरदस्त स्कीम शुरू कर दी है। बस एक अंगूठा लगाने से ही बिना फॉर्म भरे पसंद का नंबर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
विज्ञापन
2 of 6
बीएसएनएल के नए प्रीपेड और पोस्ट पेड मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को कागजी दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहक सेवा केंद्र पर आधार कार्ड का नंबर बताने और फिंगर प्रिंट से तत्काल ही नया नंबर मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
अब बीएसएनएल का नया नंबर लेने के लिए ग्राहकों को न तो कोई फार्म भरना होगा और न ही कोई दूसरा दस्तावेज साथ लाना होगा। ग्राहक सेवा केंद्र या रिटेलर के पास जाकर बायोमेट्रिक्स मशीन पर आधार कार्ड नंबर डाल स्केनिंग मशीन पर अंगुठा लगा कर नया सिम प्राप्त किया जा सकेगा।
4 of 6
बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए नया नंबर लेने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि आधार बेस्ड सिम एक्टिवेशन सिस्टम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
एमसी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को उनकी पसंद का नंबर उपलब्ध करवाने के लिए एक लाख नंबर जारी किये गए हैं। इनमें 60,000 नंबर 9418 सीरीज में जारी किए गए हैं।