फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीडीसी, खाद्य आपूर्ति निगम और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा इतना बोनस

Sat, 27 Oct 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश सरकार दिवाली पर खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है। बीते वर्ष दिवाली में कर्मचारियों और अधिकारियों को 7100 रुपये दिए गए थे, इस बार प्रदेश सरकार ने 7500 रुपये बोनस देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने इसे स्वीकृति दे दी है। यह बोनस 900 के करीब कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बिजली बोर्ड में कार्यरत हजारों फील्ड तकनीकी कर्मचारियों को दिए जाने वाले डेंजर अलाउंस को 50 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर सौ रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से टीमेट, एएलएम, लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, सब स्टेशन अटेंडेंट, हेल्पर सब स्टेशन को डेंजर अलाउंस दिया जाता है। पहली नवंबर से बढ़ा हुआ डेंजर अलाउंस मिलेगा।

4 of 6
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के 1800 कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की कई यूनिटों में अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर वेतन और अन्य भुगतान नहीं होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
इसीलिए प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने शुक्रवार को लिखित पत्र जारी किया है। पत्र में एचपीटीडीसी के सभी डीडीओ, हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़, हिमाचल सदन दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सचिवालय कैं टीन के डीडीओ को प्रतियां भेजी गई हैं। पत्र में कहा गया है कि यूनिटों के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच वेतन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बीच ठेकेदारों की सप्लाई का भुगतान न किया जाए। ठेकेदारों को 10 तारीख के बाद ही भुगतान किया जाए। उल्लेखनीय है कि निगम की कई यूनिटें घाटे में हैं। कई बार इन यूनिटों में ग्राहक ऑन लाइन पेमेंट भी करते हैं। ऐसी स्थिति में ऑन लाइन धनराशि हेड ऑफिस के खाते में पहुंच जाती है। इस कारण यूनिटों के कर्मचारियों को तय तारीख के बाद वेतन का भुगतान किया जाता है। इससे निगम के यूनिटों में तैनात कर्मचारियों को वेतन और अन्य भुगतान के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें