फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बॉलीवुड क्वीन कंगना ने कुछ इस अंदाज में मनाया 31वां जन्मदिन

Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने 31वां जन्मदिन सादगी से मनाया। कंगना ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 31वें जन्मदिन पर 31वां पौधा रोपा। कंगना पिछले एक हफ्ते से बंगले के बगीचे में पौधे रोप रहीं थी। मनाली के सिमसा में बंगले कार्तिकेय निवास में कंगना ने शोरगुल की बजाय एकांत में जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

2 of 5

3 of 5
गो-ग्रीन थीम पर जन्मदिन मनाते हुए कंगना ने प्रशंसकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूजा पाठ समेत अन्य जश्न को छोड़ कंगना ने इस बार जन्मदिन पर कुछ अलग किया। कंगना का यह कदम सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कंगना ने कोई पार्टी नहीं रखी। अपने बंगले में कंगना अकेली हैं। दोपहर बाद उन्होंने बंगले के साथ लगते कार्तिकेय स्वामी मंदिर में शीश नवाजा और आशीर्वाद लिया। उनके पिता अमरदीप रणौत ने फोन से उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और एक पुष्प गुच्छ भी भिजवाया।

4 of 5
कंगना पिछले कई दिनों से मनाली स्थित बंगले में एकांत वादियों में डटी हुई हैं। मेडिटेशन के अलावा कंगना ने गार्डन में पौधे रोपित कर समय गुजारा है। वर्तमान में कंगना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और विदेश को छोड़कर मनाली में बसी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि भागमभाग भरी जिंदगी से फुर्सत के पलों को कंगना इन दिनों मनाली में गुजार रही हैं। शुक्रवार को कंगना ने एकांत में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यावरण संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें