फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टी स्टाल में अचानक भड़की आग, जान बचाकर भागे लोग

Thu, 15 Mar 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
लोकल बस अड्डे शिमला में स्थित एक टी स्टाल में अचानक आग भड़क गई। आग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कती देख लोग जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। 
विज्ञापन

2 of 7
जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर मौजूद टी स्टाल में रखे एलपीजी सिलिंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।
विज्ञापन

3 of 7
सिलिंडर में भड़की आग ने टी स्टाल में काम कर रहे एक मजदूर को भी चपेट में लिया। साथ ही टी स्टाल का मालिक भी आग से झुलस गया।

4 of 7
आग में झुलसा मजदूर और अन्य लोग जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागे। इसके बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। 
विज्ञापन

5 of 7
वहीं, अग्निशमन वाहन आग लगने के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। आग लगने पर शोर की आवाज सुनने पर आस पास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंच कर सिलेंडर को बाहर निकाला और पानी, रेत डाल कर आग को शांत करने में मदद की। घायलों को दुकानदारों ने खुद ही अस्पताल तक पहुंचाया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
टी स्टॉल में अंदर चाय बना रहा गंगाराम (47)आग में बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया। यह 40 फीसदी तक जला बताया जा रहा है। टी स्टॉल का मालिक दुकान मालिक राजिंद्र सिंह (60) का हाथ और टांगें झुलस गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रिपन अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में दोनों को आईजीएमसी भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोकल बस अड्डे पर हुई आग की घटना के लिए अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा सिलेंडर रिसाव का कारण मान रहे हैं। इसमें दुकान का करीब बीस हजार से अधिक का नुकसान आंका गया है। उधर न्यू शिमला में भी खाना बनाते वक्त एक खान मजूदर झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रिपन डीडीयू अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें